May 20, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2025। एसआईआर का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। इस संबंध में उपखंड कार्यालय के सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक बुलाई गई व सभी दलों के प्रतिनिधियों को सूची का एक सेट हार्ड कॉपी व प्रारूप मतदाता सूची पेन ड्राईव के माध्यम से साफ्ट कॉपी में उपलब्ध करवाई गई। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी नाम को सम्मिलित करने के लिए कोई दावा या किसी का नाम सम्मिलित करने पर आक्षेप हो तो वे 15 जनवरी 2026 तक तहसीलदार व उपतहसीलदार या बीएलओ को व्यक्तिगत या डाक द्वारा दे सकते है। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ नो मेपिंग के डाटा भी साझा करते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में वर्तमान में 51 नए बूथ पूर्नगठन से बने है। वर्तमान में कुल 294 मतदान केंद्र है। बैठक में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भवानी प्रकाश तावणियां, अशोक शर्मा, रामदयाल सैनी, गजानंद दाधीच, महेंद्र पारीक, मदन सोनी सहित निर्वाचन शाखा के मोहम्मद आरीफ भाटी, नौरतमल शर्मा, देवीलाल बाना उपस्थित रहें।