May 20, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ गुरूवार को क्षेत्र के गांव बरंजागसर, धनेरू, बाडेला, मिंगसरिया और धर्मास गांवों में पहुंचा। गांवो में केंद्र व राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इस दौरान जगदीश पारीक, महेंद्र सिंह तंवर, संदीप सिंह नोसरिया, मूलाराम मेघवाल, कालू नाथ, रामचन्द्र नाथ, श्रवणनाथ, गोपाल पारीक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पत्रक बांटे।
बाडेला में ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में ग्रामीणों ने विकास रथ के पहुंचने पर नराजगी जताई। ग्रामीणों ने गांव की बिजली पानी की समस्या का समाधान नहीं किए जाने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए वे शिविरों में व विधायक लोक सेवा केंद्र जाकर भी ज्ञापन दिए परंतु एक भी मांग का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने तकनीकी खराबी के कारण 60 प्रतिशत घरों में पेयजल नहीं पहुंचने, 2 नए ट्यूबवेल का निर्माण करवाने, नई पाइप लाइन डलवाने, गांव की वोल्टेज समस्या का समाधान करने, गांव की मुख्य गलियों में खड़े जर्जर पोल बदलने, पुरानी जर्जर हुई केबल बदलवाने, अधिक दूरी वाले बिजली पोलों के बीच बिजली पोल लगवाने, ब्राह्मण मोहल्ले में ट्रांसफार्मर अधिक क्षमता का लगवाने की मांगे रखी। विकास रथ के साथ रहें देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपे।
बीकानेर में समीक्षा कार्यशाला का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के संभाग कायार्लय में गुरूवार को सरकार के दो साल पूरे करने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुशासन पखवाड़ा बीकानेर लोकसभा समन्वयक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रपाल टी.टी. उपस्थित रहें। साथ ही बीकानेर देहात संगठन प्रभारी बलवीर बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर, देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, सुरेन्द्र स्वामी  सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुशासन पखवाड़ा के सह-संयोजक एवं शहर महामंत्री मदन सोनी तथा शहर मंत्री महेंद्र पारीक शामिल हुए। दोनों पदाधिकारियों ने विकास रथ अभियान एवं जनसंपर्क गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर संभाग कार्यालय में आयोजित हुई समीक्षा बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में पहुंचा विकास रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला में ग्रामीणों ने समस्या समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे।