May 20, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2025। शुक्रवार शाम को क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें दो युवक घायल हुए है। इनमें से एक को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर कालू रोड फांटे पर एक कार सामने आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। जिसमें एक युवक बीदासर निवासी बीरबलराम पुद्ध गिरधारीलाल मेघवाल घायल हो गया है। वहीं बीदासर रोड पर एक मोटरसाइकिल अनियंतत्रित होकर स्लिप होने से गिरे भियांराम पुत्र रेखाराम मेघवाल निवासी इंदपालसर घायल हो गया है। भींयाराम को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। दोनों ही घायलों को आपणो गांव सेवा समिति की क्विक एंबुलेंस सेवा में सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया।