






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के वामपंथी विचारक दिंवगत रेवंतमल नैण के छोटे भाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरिराम नैण का रविवार शाम को देहांत हो गया है। वे पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन पर पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने शोक व्यक्त किया है। नैण अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ के गए है। उनके पुत्र कस्टम अधिकारी सीताराम नैण ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव रिड़ी में सोमवार सुबह 11 बजे किया जाएगा।



