May 21, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2025। मंगलवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ अंचल में घना कोहरा उतर आया है। कोहरे से विजिबिलिट घट गई है और हाइवे सहित अन्य रूटों पर वाहन धीरे रेंगते नजर आए तो कहीं ट्रक चालकों ने साइड में ट्रक को थाम दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने वाहन की गति धीरे रखने, ओवरस्पीड व ओवरटेकिंग व लेन परिवर्तन से बचने की सलाह भी जारी की है। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान में 2 से 8 डिग्री तक तापमान कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहने की संभावना जताई है। विभाग ने अभी भी सर्दी आने में देरी होने की बात कही है। मौसम विभाग ने आने वाले 25 से 26 दिसंबर को आंशिक या घने बादल छाने परंतु शीतलहर व सर्दी बढ़ने का अनुमान नहीं है। विभाग ने मावठ की संभावनाओं से भी इंकार किया है। वहीं आज सुबह बाजार में व्यापारियों ने ठंड महसूस की, कुछ दुकानदारों सुबह अलाव जलाकर तपते नजर आए।
किसानों को सर्दी का इंतजार…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिसंबर का अंतिम सप्ताह प्रारंभ हो गया है और सर्दी आने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भी दिन भी खासी गर्मी रही व धूप में बैठना तो मुश्किल ही हो गया। कभी गर्मी व कभी सर्दी का मौसम लोगों को सर्दी जुकाम से जकड़ रहा है। वहीं शाम को हवा चलने से लोगों ने कुछ ठंडक महसूस की। क्षेत्र के खेत खलिहानों कें किसान तेज सर्दी का इंतजार कर रहें है। किसानों ने बताया कि अभी तक पड़ रही गर्मी के कारण सरसों व चने की पैदावार पर असर पड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि तेज ठंड व मावठ आने पर ही फसलें खिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में सुबह 10 बजे ऐसे नजर आ रहा है सूर्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में सुबह छाया कोहरा, ओपन जिम में पहुंचे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा की रोही में किसान हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में लोग अलाव जलाकर तपते नजर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेशन रोड पर आज सुबह नजर आया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण अंचल में छाया सर्दी का एहसास। (दशरथ सिंह)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की दिखनादी रोही में छाया कोहरा। (हरि जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में छाया कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जलाए अलाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदरण में छाया कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में अलाव जलते देख तपने लगे स्कूली बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में छाया घना कोहरा। (बुद्धाराम जाखड़)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में छाई धुंध। (नारायण भूकर)