May 20, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2025। अचानक होने वाली मौत के आंकड़े बढ़ रहें है और इस पर मेडिकल रिसर्च की बहस भी देश भर में छिड़ गई है। सोमवार को 12 घंटे के भीतर क्षेत्र में तीसरी मौत साइलेंट कार्डिएक अरेस्ट से हुई।
सोमवार शाम करीब 4.30 बजे मोमासर बास में स्थित अपने घर में 52 वर्षीय गिरधारीसिंह पुत्र भंवरसिंह चौहान अपनी नन्हीं दोहिती के साथ बेड पर बैठे खेल रहें थे। तभी अचानक वे एक ओर लूढ़क गए। परिजनों ने उन्हें संभाला और उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मृत्यु साइलेंट अटैक से होना बताया। मृतक के छोटे भाई तेजपाल सिंह ने बताया कि गिरधारीसिंह प्रतिदिन तीन से चार किलोमीटर पैदल घुमने के नियम से पालन कर रहें थे। फिर ऐसे में कार्डिएक अरेस्ट होना भी चितंनीय विषय ही है। विदित रहें सोमवार सुबह एक डंपर चालक, एक जीएसएस कर्मी की मौत भी अटैक से हो गई थी। ऐसे में सोमवार शाम हुई इस तीसरी मौत से नागरिकों में इस प्रकार जान गवां देने पर नई चर्चा भी शुरू हो गई है।