






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2020। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस ने आज कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। गोदारा ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में कांग्रेस प्रधान बनाने की बधाई दी। गोदारा ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ सभी 36 कोमों को साथ लेकर चलें व पार्टी हित में कार्य करते हुए पार्टी की स्थापना के उद्देश्यों को स्मरण रखें व देशहित में सेवाएं देते रहें। गोदारा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें। गोदारा ने कांग्रेस का झंडारोहण किया व लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सिद्ध, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी, उदरासर सरंपच किसनाराम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य नौरंग चाहर उनके साथ उपस्थित रहें। कार्यक्रम में पेमजी सारण, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभुराम गोदारा, कांग्रेस आईटीसेल के राजेश मंडा, सोहनलाल महिया, सुशील जोशी, बाना सरपंच ओम बाना, युवा कोंग्रेस कार्यकर्त्ता, सीताराम बाना, पार्षद नानूराम मेघवाल, मनोज दरख, राजन मुंड सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




