May 20, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित आधा दर्जन फीडरों पर कल बिजली कटौती होगी जिससे शहर सहित कई गांवो की आपूर्ति बाधित होगी।
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 की सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक श्रीडूंगरगढ़ के 132 केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। विभागीय अधिकारी बृजमोहन सैनी ने बताया कि इससे 33 केवी फीडर ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, बाना व अधिकांश श्रीडूंगरगढ़ शहर की सप्लाई बंद रहेगी। सभी पाठक ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों व सभी शहरवासियों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।