May 20, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसंबर 2025। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जन्म जयंती पर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
यहां एकत्र कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी अमर रहें के नारे लगाए और उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाने व पूर्व पीएम को दूरदर्शी सोच की ऐतिहासिक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की पीएम ग्राम सड़क योजना ने देश में उन्नति के मार्ग खोल दिए थे। वक्ताओं ने कहा कि देश भर में सड़कों का जाल बन सका और हर गांव इस योजना के तहत सड़क से जोड़ दिया गया, जिससे भारत की जनता को राहत मिली। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व पीएम ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन, राष्ट्र सेवा व लोकतांत्रिक मूल्यों, अंत्योदय की भावना को मजबूत करने में लगाया। वक्ताओं ने उनके प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव प्रकट किया। इस दौरान कार्यक्रम में चेयरमैन मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, लीलाधर बोथरा, मांगीलाल राठी, हेमनाथ जाखड़, अरुण पारीक, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, मंडल महामंत्री संदीप सारस्वत, मदन सोनी शहर मंत्री, पवन नाई, श्रवण वाल्मीकि, महेंद्र सिंह तंवर, जगदीश गुर्जर, भवानी तावनीया, नोरंग नाथ सिद्ध, श्याम सुंदर पारीक, ओमप्रकाश नाई, चांद रतन सेठिया, ओमप्रकाश सहदेवड़ा, रजत आसोपा, अशोक महावर, किशोर राठी, पृथ्वीराज व्यास, सत्यनारायण नाई, राजेंद्र बाहेती, शिव बिहानी, शंकरलाल मोट, हेमराज भादानी, विनोद तोलंबिया, चांदरतन घोटिया, योगेश सारस्वत, ओमसिंह राजपुरोहित, बाबूलाल, नानूराम प्रजापत, अनिल वाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, नंदू नाई सहित अनेक पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।