May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2025। क्षेत्र में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह कस्बे की गलियों में ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान भजन गूंजता सुनाई दिया। शिविर आयोजक हरीराम बाना ने बताया कि सुबह सुबह भजन कीर्तन के माध्यम से ऊंच नीच का भेद भूलाकर समभाव व सम्मान का भाव अपनाने की प्रेरणा दी गई। आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन से प्रभात फेरी रवाना हुई व मुख्य बाजार के मार्गों से होकर शिविर स्थल पर ही संपन्न हुई। बड़ी संख्या में अंचल के शिविरार्थी प्रभात फेरी में कांग्रेस का ध्वज लेकर शामिल हुए। इसके बाद संगठन सदस्यों ने आड़सर बास की गोपाल गौशाला में श्रमदान किया। यहां गौशाला प्रांगण की साफ सफाई व गौवंश के लिए चारा पानी देने का कार्य किया गया। संगठन के संभाग प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि आज के सत्र के लिए आरजीपीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए है। डॉ पंवार विशेष सत्र लेंगे जिसमें संकल्प कार्यशाला भी आयोजित होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगठन सदस्यों ने गौशाला में किया श्रमदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के आरजीपीआरएस संगठन के शिविर में शामिल शिविरार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर आयोजक जिलाध्यक्ष व संभाग प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारी हुए शामिल।