May 21, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2025। आज रात 12 बजे से प्रदेश भर में संचालित 108 व 104 एंबुलेंस सेवा बंद हो जाएगी। नए टेंडर में वेतन कम देने और वर्किंग घंटे 8 के बजाय 12 घंटे करने का विरोध करते हुए कर्मचारियों की यूनियन ने सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 108 चार व 104 चार है और सभी की सेवाएं बंद रहेगी। श्रीडूंगरगढ़ में यूनियन सदस्य नरेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टेंडर में वेतन 30 फीसदी बढ़ाने और वर्किंग आवर्स 8 घंटे करने की मांग की है। जिस पर अधिकारियों ने कोई निर्णय नहीं लिया है। इसी के चलते यूनियन ने आज रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में 108 की चार एंबुलेंस श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, शेरूणा व पूनरासर तथा 104 की चार एंबुलेंस श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, लखासर व सूडसर में सेवारत है। ये मेडिकल वाहन करीब 100 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करती है। इससे पूरे क्षेत्र के आमजन प्रभावित और परेशान होंगे।