May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-12-28 at 12.17.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2025। क्षेत्र में एक खेत की सींव से मौटरसाइकिल टकरा गई और घायल युवक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के भाई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
गांव लाखनसर निवासी 42 वर्षीय मेघाराम पुत्र टीकूराम नायक ने पुलिस को परिवाद देते हुए लाखनसर निवासी रूपचंद के नायक खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर 2025 को दोपहर तीन बजे उसका भाई प्रभुराम व रूपचंद लाखनदेसर से पाटमदेसर मोटरसाइकिल पर जा रहें थे। मोटरसाइकिल रूपचंद चला रहा था और उसने लापरवाही व गफलत से बाइक चलाकर लाखनसर से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत की सीमाबंदी पर लगी पट्टी से भिड़ा दी। जिससे प्रभुराम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया। पीबीएम में शनिवार 27 दिसंबर सुबह करीब 5 बजे प्रभुराम की मौत हो गई। परिवादी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देते कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।