August 30, 2026
evee

सीमेंट फैक्ट्री के निर्माण पर रोक लगाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर भाटियान की रोही में एक सीमेंट फैक्ट्री के निर्माण कार्य रूकवाने की मांग करते हुए प्रशासक शारदा देवी ने उपखंड अधिकारी को पत्र दिया है। उन्होंने पत्र में बताया कि खेत खसरा नबंर 481 में एक सीमेंट फैक्ट्री का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जो कृषि भूमि पर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है और पंचायत कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है। प्रशासक ने कृषि भूमि पर अवैध निर्माण कार्य रूकवाने की मांग प्रशासन से की है।
नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई लगातार दूसरे दिन जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नो मैपिंग वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके नोटिस की सुनवाई का कार्यक्रम गुरूवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने नोटिस प्राप्त होने वाले निर्वाचकों को अपना नाम, अंतिम निर्वाचक नामावली में बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आयु अनुसार संख्या में निर्धारित किए गए मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को सुनवाई स्थल उपखंड अधिकारी कार्यालय में संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करवाने की अपील की है। नायब तहसीलदार रमेशसिंह चौहान ने बताया कि सुनवाई उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार द्वारा की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नो मैपिंग वाले मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई की तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, सुनवाई जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ के तीर्थयात्री दल ने किए द्वारका दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मलमास में कस्बे के चारों बासों से एक तीर्थयात्री दल द्वारका दर्शनार्थ दस दिवसीय यात्रा पर है। इस बीच यात्रियों ने द्वारका के मार्ग में आने वाले अनेक तीर्थों के दर्शन किए। आपसी सहमति व आपसी सहयोग से रवाना हुए इस दल में रामकिशन, विजयराज, इंद्रचंद, आसाराम, नानूराम, राजेश फुलभाटी, हरिराम, गोपालराम, भगवानराम, गोपालराम, शिव, तरूण, भरत कुमार सैन, पुजारी तीर्थमल, मदनलाल चौहान, बृजमोहन, सांवरमल, रामप्रसाद, किशन, जगदीश, सत्यनारायण, बह्मानंद मूंधड़ा, बजरंग पारीक, आसदास स्वामी, किशन गोदारा, लालचंद तावनियां, लक्ष्मीनारायण, बलवंत, बेगनाथ, भगवाननाथ सहित महिलाए व बच्चे भी शामिल है। वरिष्ठ नागरिक सूरजाराम, तोलाराम मारू, अमरचंद सुथार, राधेश्याम मारू ने यात्रियों को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।रू ने यात्रियों को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के तीर्थयात्री दल ने द्वारका दर्शन किए, दल में महिलाएं व बच्चे भी शामिल है।