






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में नए थानाधिकारी कश्यप सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया एवं ज्वानिंग के पहले दिन ही नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर एसआई रतनलाल, कांस्टेबल इंद्रचंद, अभिषेक, अशोक की टीम ने कार्रवाई करते हुए दस किलो से अधिक गांजा पकड़ते हुए तीन जनों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस दल ने बिग्गाबास में दशहरा मैदान मार्ग चाणक्य लाईब्रेरी के पास से आरोपी बाबूलाल रेगर पुत्र भंवरलाल, उसके बेटे संदीप रेगर एवं बाबूलाल पुत्र राधाकिशन रेगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 किलो 32 ग्राम गांजा, एक कार व एक मोटरसाईकिल जब्त कर ली है। पकड़े गए गांजे का बाजार मूल्य 12 लाख रुपए का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।




