May 20, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2026। रविवार को दिन में सर्दी से हल्की राहत रही परंतु रात न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे चला गया। सोमवार सुबह कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं ने अंचल को ठिठुरा दिया है। हालांकि रविवार को दिन में हल्की राहत मिली परंतु शाम होते ही तेज ठंड का एहसास हुआ। सड़कों पर वाहनों की विजिबिलिटी प्रभावित हुई है और वाहन रैंग रैंग कर चलते नजर आए।
मौसम साइट के अनुसार आज दिन में तापमान अधिकतम 18 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। बता देवें मंगलवार व बुधवार की रात अत्यधिक ठंडी होगी और पारा क्रमश: न्यूनतम 6 व 5 डिग्री से नीचे जाएगा। वहीं खुले खेतों में ठंड जमाव बिंदू पर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी से राहत मंकर संक्रांति के बाद ही मिलेगी। इस सप्ताह तो कड़ाके की ठंड का पूरा असर रहेगा। जनवरी के तीसरे सप्ताह के बाद से तापमान सामान्य होने लगेगा। वहीं तीसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का दौर आएगा।
ऐसे में लोग गर्म कपड़ों से लदे व जगह जगह अलाव जलाकर तप करते हुए नजर आते है। बता देवें शिक्षा विभाग परंपरा के अनुसार ही सर्दियों के अवकाश करता है, वहीं सर्दी अब दिसंबर के स्थान पर जनवरी माह में आने लगी है। 25 दिसंबर से 5 जनवरी का अवकाश का समय पूरा हुआ, जिसमें कुछ स्कूल आज खुल गए व कुछ स्कूल कल खुलेंगे। ऐसे में शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए परिजन छोटे बच्चों को तो स्कूल नहीं भेजने का मन बना रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के दक्षिणी पश्चिमी अंचल में सोनियासर के बासों में छाया घना कोहरा। (विजयपाल)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के उत्तरी पूर्वी रोही में गांव सुरजनसर के इलाकों में छाया घना कोहरा। (शिवलाल डूडी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे किनारे पूर्वी गांव बिग्गा की रोही में छाया घना कोहरा। (किसान बुधाराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठंडी शीतलहर की चपेट, बच्चे हुए स्कूलों के लिए तैयार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार की गलियों में लोग ठंड भगाने के लिए अलाव जलाकर ताप करते नजर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में छाया खेतों में घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में सुबह सुबह अलाव जलाकर सर्दी से राहत लेते ग्रामीण।