May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2020। समर्पण निधि संग्रहण के लिए  विहिप कार्यकर्ताओं ने गांवो में जनसंपर्क प्रारम्भ कर दिया है। सोमवार को गांव रिड़ी में समर्पण निधि संग्रहण समिति के सदस्य गोविंदनाथ, बलराम सिद्ध, हुक्मनाथ, बजरंग लाल शर्मा, हरिराम जाखड़ आदि ने गांव में ग्रामीणों से संपर्क कर अभियान के बारे में जानकारी दी। गोविंदराम ने बताया कि रामलला के मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। रिड़ी की समिति ने सभी मोहल्लों में अलग अलग लोगों को संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी है। बता देवें पूरे श्रीडूंगरगवढ क्षेत्र में विहिप की अगुवाई में समर्पण निधि संग्रहण अभियान 14 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। समिति के पालक सदस्य भैराराम डूडी की अगुवाई में आज शाम गांव मोमासर के आदर्श विद्या मंदिर में बैठक आयोजित की जाएगी तथा ग्रामीणों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बैठक में विहिप के सत्यनारायण स्वामी, संतोष बोहरा व मोमासर उपखंड कार्यवाहक बनवारी प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता भाग लेंगे।