May 21, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर में 28 नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गई है। इसमें श्रीडूंगरगढ़ नगर की कार्यकारिणी भी घोषित की गई है।
संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने पत्र जारी कर श्रीडूंगरगढ़ नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, महासचिव संदीप मारू, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार पुरोहित, अयूब दमामी, रमेश कुमार बंशीवाल, युसुफ चूनगर, ओमप्रकाश दुसाद को दायित्व दिया गया है। वहीं महासचिव पद पर मनोज कुमार सोमाणी, नानूराम मेघवाल, हीरालाल कूकणा, दाऊद अली काजी, योगेश सारस्वत, सचिव पद पर प्रभुराम गोदारा, मनोज सुथार, कादर सब्जीफरोश, श्यामसुंदर दर्जी, आरिफ बहलिया, शेरदास स्वामी, दीनदयाल प्रजापत, अभिषेक बेरड़, नंदू वाल्मिकी, सुरेंद्र कुमार महावर, प्रवक्ता प्रह्लाद सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मंडा के नामों की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी सदस्य भवानी प्रजापत, जितेंद्र सिंह शेखावत, रामचंद्र छापोला, चंपालाल रैगर, बजरंगलाल दर्जी, बालचंद प्रजापत, रामनिवास सिखवाल को बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व अध्यक्ष गुरावा ने जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की परंतु उसे कमेटी सदस्यों ने अस्वीकार करते हुए संगठन के नियमानुसार कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।