May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2026। सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर नई भर्तियों को लेकर आई है। राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने मंगलवार को दो भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। सोमवार को भी बोर्ड ने वनपाल भर्ती निकाली थी। वहीं आने वाले दिनों में दो और भर्तियां निकाली जाएगी। बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन 13 जनवरी से 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसकी भर्ती परीक्षा 18 अप्रैल को करवाया जाना प्रस्तावित है। वहीं महिला पर्यवेक्षक के 72 पदों पर भर्ती निकाली गई है और इसके लिए आवेदन 7 जनवरी से 5 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती की परीक्षा 18 जून को होगी। वहीं वनपाल के लिए 259 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 6 जनवरी से 4 फरवरी तक होंगे। इसकी परीक्षा 28 जून को होगी।
आगामी दिनों में लैब असिस्टेंट के 804 पदों पर भर्ती निकलेगी वहीं एलडीसी के 7 हजार से अधिक पदों की भर्ती भी निकाली जाएगी। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन शीघ्र ही लिए जाएंगे। चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह में तीन भर्तियां निकाल दी गई है व दो भर्तियां निकालने की भी तैयारी है।