May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ अचंल व बीकानेर जिला सर्दी व बफीर्ली हवाओं की चपेट में है। रात तापमान 6 डिग्री के आस पास रहा जिससे कंपकंपाने वाली सर्दी का एहसास हुआ। वहीं जिले भर में स्कूलों में बच्चों को अवकाश घोषणा का इंतजार था। बुधवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 8वीं तक स्कूलों, आंगनबाड़ियों, मदरसों में 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी से 10 जनवरी तक स्कूल का समय 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा। वहीं सभी कार्मिक व शिक्षक शाला में समय से उपस्थित रहेंगे। बता देवें प्रदेश भर के 20 जिलो में पहले ही 10 जनवरी तक अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। वहीं बीकानेर में आज स्कूल अवकाश की घोषणा कर दी गईहै।