






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 29 दिसम्बर 2020। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आज की गई बैठक में पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2019 को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड के अनुसार परीक्षा आगामी दिनांक 10-01-2021, 17-01-2021, 24-01-2021 को चरणवार होना प्रस्तावित थी जिसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा के आयोजन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी जिसकी सूचना बोर्ड के वेबसाईट पर दी जाएगी।



