May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसम्बर 2020। क्षेत्र वासियों के लिए नए साल की पहली खुशखबरी रेलवे ने दी है। विभाग ने 7 जनवरी 2021 से बीकानेर से दिल्ली दिन में चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन 7 जनवरी को बीकानेर से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी व नापासर, सूडसर होते हुए 10.35 श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। शाम 5.20 पर दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचा देगी। सोनी ने बताया कि इस सवारी गाड़ी के लिए क्षेत्रवासी लगातार मांग कर रहे थे और ये बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन होगी जो प्रतिदिन चलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे ने बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला ट्रेन का शेड्यूल जारी किया।