May 20, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के युवा छात्र छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में समझाने के लिए थानों में नई शुरूआत की गई है।
इसी क्रम में झंवर बस स्टैंड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के युवा विद्यार्थी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे। थाने में थानाधिकारी कश्यप सिंह ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल अधिकार और बाल संरक्षण के बारे जानकारी दी। कश्यप सिंह ने युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने की बात कहते हुए हर अपराध के लिए सजा जरूर मिलने व नशे से जीवन बर्बाद होने की प्रेरणा दी। कश्यम सिंह ने बच्चों को आपदा प्रबंधन, राजकॉप सिटीजन ऐप, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने थाने का भ्रमण किया और पुलिस की कार्यशैली व कार्यप्रणाली को देखा व समझा। स्कूल के निदेशक डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि थानाधिकारी ने बच्चों को अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया व बच्चों में नशे के प्रति भी जागरूकता का भाव आया। इस दौरान थाना स्टाफ व स्कूल स्टाफ शामिल रहा।