May 19, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। सोमवार को कालू रोड स्थित डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करने विधायक ताराचंद सारस्वत पहुंचे और फैली हुई गंदगी के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने आसपास स्थित गौशालाओं का भी निरीक्षण भी किया और निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंश के साथ दुराचार सहन नहीं किया जाएगा वहीं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। विधायक ने डंपिंग यार्ड क्षेत्र में फैली गंदगी को व्यवस्थित करने व चारों तरफ तार बन्दी से करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश, वहीं मौके पर भी कार्य शुरू करवाया गया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मदन सोनी, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, महेंद्र पुरोहित, रजत आसोपा, प्रशासन, कर्मचारीगण सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।