May 20, 2026
IMG-20260113-WA0120

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2026। स्टेशन रोड हादसों का केंद्र बनती जा रही है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे एयू बैंक के निकट एक मोटरसाइकिल और बोलेरो में आमने सामने टक्कर हो गयी। दुर्घटना में एक युवक ऋषभ पुत्र मूलाराम ब्राह्मण निवासी राजेरा घायल हो गया। घायल को आस पास के लोगों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां मेडिकल स्टाफ ने उसे प्राथमिक उपचार देकर बीकानेर रेफर कर दिया गया। एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को जांच कर रहें है।