May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2026। बुधवार को सुबह सुबह एक गौवंश का कटा सिर मिलने पर क्षेत्र में रोष फैल गया है और गौप्रेमी मौके पर पहुंच गए है। कस्बे में देवनारायण कॉलोनी में एक गौवंश का सिर मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के लोग मौके पर पहुंच गए है। बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हो रहें है। सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी है। विदित रहे कि डंपिंग यार्ड में निराश्रित गौवंश की अकाल मौतों का मुद्दे में न्याय की मांग भी जोर पकड़ रही है।