May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2026। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ तहसील टैंट एडं फ्लॉवर डेकोरेशन एसोसिएशन की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित होगा। संगठन के अध्यक्ष रामुनाथ जाखड़़ ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, प्रदेशाध्यक्ष रास बिहारी शर्मा, बीकानेर संभाग अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा, बीकानेर अध्यक्ष राजेंद्र काला सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। समारोह से पूर्व मुख्य बस स्टैंड से संगठन सदस्यों का दोपहर 2 बजे जुलूस रवाना होगा और मुख्य बाजार से होकर झंवर बस स्टैंड स्थित रैनबो रिसॉर्ट गार्डन में पहुंचकर समारोह में शामिल होगा। संगठन के रामचंद्र छापोला ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी शपथ ग्रहण करेगी और अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में श्रीडूंगरगढ़ शहर व देहात के सभी टैंट व्यवसायी शामिल होंगे। समारोह के लिए भव्य शामियाना सजाया गया है। भव्य डेकोरेशन संगठन सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से की जा रही है। संगठन सदस्य उत्साह के साथ समारोह की तैयारियों में जुटे है। मंगलवार को समारोह के निमंत्रण कार्ड का पूजन भी किया गया। संगठन के युवा सदस्यों द्वारा कार्ड वितरित किए जा रहें है। बुधवार को गार्डन में आयोजित तैयारी बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्य शामिल रहें व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।