May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-01-14 at 21.07.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2026। खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है और प्रतियोगिताएं सदैव खेल की भावना से खेली जानी चाहिए। ये बात सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई ने गांव पूनरासर में आयोजित श्रीजसनाथजी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के दौरान कही। बिश्नोई ने कहा कि खिलाड़ी आपसी सद्भाव व प्रेम भाव बनाए रखें और रोमांचक खेल का प्रदर्शन करें जिससे प्रतियोगिता एक मिसाल बन सकें। बिश्नोई ने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा के प्रति जागरूकता अपनाने का आह्वान किया। बिश्नोई ने फीता काट कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया व बेट से बॉल को हिट कर विधिवत खेल प्रारंभ किया। एएसआई जगदीश, पवन कुमार व फौजी तोलाराम हुड्डा, रामनाथ सिद्ध भी मंच पर मौजूद रहें। सभी अतिथियों का साफा व फुलमाला पहना कर ग्रामीणों ने सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अतिथि हरजीनाथ ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उद्घाटन मैच बादनूं गर्ल्स टीम वर्सेज पूनरासर जूनियर के बीच खेला गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि माननाथ, पूर्व सरपंच मुरलीनाथ, भंवरलाल गोदारा, जगदीश पारीक, मुन्नीनाथ, बीरबलनाथ, किसननाथ, उत्तम सिद्ध, भंवरनाथ, बेगनाथ, रामचन्द्र हुड्डा, लीलाधर स्वामी, मन्नु, बलवीर, लालनाथ, रुपेश, भगवान, परमेश्वर ग्रामीण उपस्थित रहें। संयोजक कमेटी के सदस्य कैलाश, ताराचंद, सांवरनाथ, भगवान, हनुमान ने बताया श्रीजसनाथजी क्रिकेट प्रतियोगिता का 2026 में 15वां संस्करण प्रारंभ हुआ है। प्रतियोगिता की थीम जवानों का सम्मान और महिला सशक्तिकरण पर रखी गई। सदस्यों ने बताया कि उद्घाटन मैच के बाद तीन और मुकाबले खेले गए। जिसमें दूसरे मैच में तेजरासर ने कितासर को मैच हराया और मैन ऑफ द मैच शंकर रहें। तीसरे मैच में बम्बलू ने बामनवाली को हराया और चौथा मैच बम्बलू तेजरासर के बीच हुआ। गांव के खेल प्रेमियों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच का लुफ्त उठाया व पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए जमकर हूटिंग भी की। खेल मैदान में उत्साह का माहौल छाया रहा।