May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-01-16 at 21.13.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2026। हाइवे पर हनुमान धोरा से कुछ ही आगे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिससे बीकानेर जा रही सवारियों को सुरक्षित निकाला गया है।
यहां मौके पर बस के सामने एक ट्रक आ जाने से बस चालक ने बस को सड़क से नीचे उतारा, सड़क के निकट गड्ढा होने पर बस डेढ़ी हो गई। जिससे तीन से चार सवारी चोटिल हुई है। गनीमत रही बस पलटने से बच गई। मौके पर पहुंचे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने बताया कि बस 11 हजार की बिजली लाइन के बिल्कुल नजदीक जाकर रूक गई, और इस लाइन को छू नहीं पाई। अन्यथा हादसा बड़ा हो जाता। पुलिस टीम, बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लखासर टोल कार्मिक क्रेन लेकर पहुंचे व बस को सीधा करने का प्रयास किया। वहीं यहां से गुजरते हुए भाजपा मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, संदीपसिंह मिंगसरिया, अशोक सिंह, सहीराम नोसरिया भी रूके और सवारियों को निकालने में मदद की।