May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसम्बर 2020। बड़ी बहन के घर जाने का कह कर दो वर्ष के पुत्र के साथ अपने घर से 22 दिसम्बर को निकली विवाहिता ना बहन के घर पहुंची ना ही किसी रिश्तेदार के यहां गई है। माता पिता विवाहिता को ढूंढ़ कर थक गए और अब श्रीडूंगरगढ थाने पहुंच कर दोहित्र व पुत्री को ढूढं लाने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कुनपालसर निवासी पार्वती देवी ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरी पुत्री सरीता का विवाह दस साल पहले हेमासर, सुजानगढ़ किया था। वह कुछ महिनों से कुनपालसर अपने पिता के यहां रह रही थी और 22 दिसम्बर को अपनी बहन के यहां लाडनू जाने का कह के दो वर्ष के पुत्र ऋषभ के साथ निकली और अपनी बहन के यहां नहीं पहुंची और ना ही अपने ससुराल नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि सभी जगह पता करने पर भी सरिता का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांन्सेटेबल आवड़दान के सौंपी गई है।