May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-19 at 12.36.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था अब ओर अधिक सुचारू हो सकेगी। क्योंकि सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ बाजार में कई वर्षों से सुनी पड़ी कस्बा चौकी को विधिवत रूप से शुरू किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी कश्यप सिंह की मौजूदगी में यहां तैनात किए गए कस्बा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने फीता काट कर चौकी को आमजन की सेवाओ में शुरू किया है। सीओ निकेत कुमार ने बताया कि इस कस्बा चौकी के नवनिर्माण के बाद से ही यहां केवल आवास के रूप में उपयोग किया जा रहा था। लेकिन बाजार में होने वाली छोटी-मोटी वारदातों में त्वरित कार्यवाही व यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने चौकी शुरू करने का सराहनीय कार्य किया है। चौकी में एक एएसआई की अगुवाई में पुलिस दस्ते की स्थाई तैनाती की गई है।