May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-01-19 at 21.38.40

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2026। गांव ठुकरियासर में रविवार शाम को संघर्ष समिति की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पवन सारस्वत को अध्यक्ष, संतोष जाखल को उपाध्यक्ष, हनुमान सिंह गोदारा को महासचिव, प्रदीप टांडी को सचिव तथा सचिन सैन को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। बनवारी सुथार को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के संगठन मंत्री का दायित्व बुधराम गांधी को, प्रचार व मीडिया प्रभारी पद रामनिवास धेहडू, युवा संयोजक विजयपाल कड़वासरा को नियुक्त किया गया। वहीं समिति के मार्गदर्शन के लिए देवीलाल सारण को सलाहकार मंडल का प्रमुख बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष पवन सारस्वत ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि समिति को सशक्त एवं सुव्यवस्थित रूप देने का पूरा प्रयास किया जाएगा जिससे गांव के जनहित से जुड़े मुद्दों को संगठित ढंग से उठाया जा सकें। बैठक में समिति के वरिष्ठ व सक्रिय सदस्य शामिल हुए भी जिनमें लालचंद कड़वासरा, पवन शर्मा, श्रीराम गोदारा, भरत सारस्वत, नरेंद्र सिंह, राधेश्याम शर्मा, लक्ष्मीनारायण कड़वासरा, पवन गोदारा, मुकेश गोदारा, विकास गोदारा एवं विक्रम सारण प्रमुख रूप से शामिल रहें। इस दौरान सभी सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों, आगामी रणनीतियों एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया तथा संगठन को एकजुट होकर जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गठन।