May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2026। दहेज में एक गाड़ी व लाखों की नगदी नहीं देने से नाराज सास ससुर व पति ने पीड़िता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता ने थाने में तीनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
बिग्गाबास निवासी बेबी बानो ने अपने शौहर अहद, सुसर मोहम्मद आबिद पुत्र शोकत, सास सादिजा निवासी लाडनूं के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 24 दिसंबर 2017 में पिता सत्तार कुरैशी के यहां रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। निकाह में पीहर वालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर गहने व दहेज का सामान दिया। आरोपियों ने ससुराल जाने पर कम दहेज देकर नाक कटवा देने का ओलमा देने लगे। आरोपी इराक में बाप के कमाने पर भी दहेज में गाड़ी व पांच लाख रूपए व मतमुताबिक गहने नहीं देने की बात पर मारपीट करने लगे। उसने बताया कि घर बसाने के लिए वह सहन करती रही और पीड़िता के परिजन भी समझाईश करते रहें। आरोपियों ने 9 जनवरी 2026 को उसके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए गहने भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी तो उसके परिजन लाडनूं पहुंचे। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ सभी को घर से निकाल दिया। तब से अब तक कई बार समझाईश की गई परंतु आरोपी नहीं माने और उसका स्त्रीधन देने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनसिंह को दी है।