May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में चर्चित सोना हड़पने के आरोपी बाप बेटे के खिलाफ दो और मामले सोना हड़प करने के लिए दर्ज हुए है। आरोपी के खिलाफ सोना हड़प करने के 7 मामले पहले से दर्ज है और 2 और मामले दर्ज होने से कुल 9 मामलों में जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मोमासर बास निवासी मदनलाल पुत्र ओमप्रकाश सोनी ने बिग्गाबास निवासी बाबूलाल पुत्र मदनलाल सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए रूपए व सोना हड़प कर लिया व मांगने पर भी लौटा नहीं रहा है। वहीं मोमासर बास के ही ओमप्रकाश पुत्र भगवानाराम सोनी ने भी मदनलाल पुत्र किशनलाल सोनी सहित उसकी पत्नी राधादेवी और पुत्र बाबूलाल के खिलाफ सोना हड़प करने और मांगने पर नहीं लौटाकर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार को सौंप दिया है।