






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2026। गांव कितासर के निकट स्थित गांव आलसर से आज सुबह एक ही परिवार के तीन बच्चे लापता हो गए है और परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की गुहार लगाई है।
गांव आलसर निवासी व कक्षा 8वीं व 9वीं में पढ़ने वाले चाचा ताऊ के भाई 13 वर्षीय रामकिशन पुत्र चेतनराम नायक, 14 वर्षीय मुकेश पुत्र खिंवराज नायक व 14 वर्षीय लालाराम पुत्र फागुनराम नायक लापता हो गए है। तीनों किशोर सुबह घर से निकले और उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजन बच्चों की तलाश में जुटे है। परंतु अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा पाए है। परेशान परिजनों ने क्षेत्रवासियों से भी मदद की अपील करते हुए, किसी को भी इस बारे में जानकारी होने या तीनों बच्चों के कहीं नजर आने पर विजयपाल 6376281184 पर या रामकरण को 8302429729 नंबरों पर तुरंत सूचना जरूर देने का आग्रह किया है।



