May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-25 at 10.39.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2026। क्षेत्र में हिंदू सम्मेलनों के आयोजन के क्रम में आज दुलचासर मंडल, बिग्गाबास बस्ती व मोमासर बास बस्ती में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन होगा। दुलचासर के पंचम ग्राम सम्मेलन में शामिल होंगे व दोपहर 12 बजे सम्मेलन प्रारंभ होगा। वहीं कस्बे में बिग्गाबास में पेड़िवाल नोहरा में दोपहर 4 बजे तथा मोमासर बास के करणी भवन में दोपहर 12 बजे हिंदू सम्मेलनों का आयोजन होगा। बिग्गाबास व मोमासर बास के सम्मेलनों में प्रसिद्ध कथावाचक डॉ करणीप्रताप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं आयोजन समितियों के सदस्यों द्वारा सकल हिंदू समाज के लोगों से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है। कार्यकर्ता उत्साह के साथ कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे है। सम्मेलनों में बस्ती के लोग, मातृशक्ति, युवा व युवतियां शामिल होंगी।