May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-25 at 21.13.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2026। रविवार को क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़ी 2 खबरे सामने आ रही है। बाड़मेर सांसद के स्वागत करने में एंव कस्बे के युवा को आरजीपीजीएस में स्टेट कॉर्डिनेटर बनाने से क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। पढ़े दोनो खबरे एक साथ।

बाडमेर सांसद के स्वागत में उत्साहित रहे युवा कार्यकर्ता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2026। बाडमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहां कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन व स्वागत किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि सांसद बेनीवाल क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने श्रीडूंगरगढ़ आए थे एवं नेशनल हाईवे पर स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कालूराम बाना, कांग्रेस के जिला सचिव दिनेश कुमार पिलानिया, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गोल्डन तंवर, विधानसभा महासचिव राहुल गुर्जर, जयप्रकाश मीणा, मोहसीन खान, संजय पारीक सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद बेनीवाल ने संगठनात्मक एकजूटता, अनुशासन एवं जनसेवा को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए जनता के हितों के लिए देश को बेचने वाली पार्टी से संघर्ष करने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ के युवा को मिला स्टेट कॉर्डिनेटर का जिम्मा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2026। कांग्रेस के वैचारिक संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है एवं रविवार को क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता रजनीश सैनी को संगठन में आगामी दो वर्षों के लिए स्टेट कॉर्डिनेटर पद पर नियुक्ति दी गई है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सीबी यादव ने यह नियुक्ति देते हुए संगठन  हित में सक्रिय रहने का आह्वान किया है। सैनी की नियुक्ति पर आरजीपीआरएस के संभाग प्रभारी विमल भाटी, देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने इसे टीम का विस्तार एवं कार्यकर्ताओं का साथ मिलने की बात कहते हुए प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया है।