May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-25 at 21.55.31 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2026। देश भर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासी गर्व के भाव से भरे हुए है, वहीं श्रीडूंगरगढ़ शहर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के हवस में अंधा होकर ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे शहर में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। हर शहरवासी अपने को शर्मिंदा महसूस कर रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के कालूबास में 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा रविवार शाम को अपने घर के पास की गली में खेल रही 8 वर्षीय बच्ची को अकेले में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की गई है। घटना के बाद बच्ची के परिजन थाने पहुंचे है एवं पूरे मोहल्ले में भारी आक्रोश फैल गया है। शहरवासी पुलिस से लगातार कठोर कार्रवाई की मांग कर रहें है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया बच्ची के पिता की परिवाद पर आरोपी की तलाश में चार टीमों को रवाना किया गया है और मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है।