May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-25 at 22.13.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में निराश्रित सांडों की समस्या आमजन की जान के आफत बन गई है। रविवार शाम बिग्गाबास में काम से घर लौट रहें एक युवक को सांड ने पीछे से उठाकर पटका और युवक मुंह के बल सड़क पर आ गिरा। युवक को बेहोशी की स्थिति में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।
बिग्गाबास में सब्जी मंडी के आगे गली में दो सांड आपस में लड़ रहें थे। दोनों को आस पास के लोगों ने छुड़वाया। वे अलग अलग जाने लगे और तभी उधर एक बंगाली कामगार 35 वर्षीय दयाल पुत्र कालूराम अपने घर लौट रहा था। एक सांड ने उसे पीछे से दौड़कर सिंगों से उठाया और उछाल कर जमीन पर पटका। गिरते ही युवक बेहोश हो गया व आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार मनोज डागा ने मौके पर पहुंच कर उसे घायल अवस्था में उपजिला अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल ऑफिसर ओमप्रकाश सुंडा ने बताया कि युवक को होश नहीं आया है और उसे 108 में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। युवक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया और परिवार परेशान हो गया है। विदित रहें लगातार विभिन्न संगठन मुख्य बाजार व आस पास की गलियों को निराश्रित पशुओं से मुक्त करवाने की मांग प्रशासन से कर चुके है।