






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2026। सोमवार को गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों में ध्वज फहरा कर अधिकारी व कार्मिकों ने कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया। अधिकारियों ने गणतंत्र में पूर्ण निष्ठा रखने व देश व देश के नागरिकों की सेवा में समर्पण भाव से अपना योगदान देने की प्रेरणा कार्मिकों को दी। श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरजेएस हर्ष कुमार ने ध्वज फहराया व पुलिस दल ने तिरंगे को सलामी दी। सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। इस दौरान कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहें। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने में थानाधिकारी कश्यप सिंह ने ध्वज फहराया और सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। सिंह ने पूरे स्टाफ को आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय के लिए काम करने की बात कही। उपजिला अस्पताल में प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी व पूर्व प्रभारी एसके बिहानी ने ध्वज फहराया व मेडिकल स्टाफ को सेवाभाव से काम करने की प्रेरणा दी। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने गांधी पार्क, जीव जतन जनकल्याण पालिका भवन मुख्य बाजार व हाइवे स्थित पालिका में ध्वज फहराया। हाइवे पर स्थित पालिका भवन में विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, शिव स्वामी, महावीर प्रसाद अड़ावलिया, हेमनाथ जाखड़, पार्षद रजत आसोपा, भरत सुथार, लोकेश गौड़, मूलचंद पालीवाल, महेश राजोतिया सहित अनेक विशिष्ट जन शामिल हुए। यहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कार्मिक व पालिका कार्मिकों का सम्मान किया गया। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ परिसर में विकास अधिकारी मनोज कुमार ने ध्वज फहराया व सभी कार्मिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगायन किया। यहां सहायक विकास अधिकारी गिरधारीदास स्वामी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संपत्त मीणा, जयनारायण सारस्वत सहित कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहें।










