May 20, 2026
evee

धनेरू स्कूल में दानदाताओं ने दिया कंप्यूटर सेट, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउप्रावि बुलाई तुलाई, धनेरू में सोमवार को गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। संस्था प्रधान सोनू कुमारी मीणा व सरपंच मोहन स्वामी ने ध्वज फहराया व अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के नन्हें मुन्नों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सांडवा थाने में सेवारत कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार मीणा व पंडिल ओमप्रकाश की प्रेरणा से सांडवा निवासी दानदाता जगदीश पुत्र चंदमल पांडिया, धनेरू निवासी रामूराम पुत्र पूराराम मेघवाल, सुरजाराम पुत्र पन्नाराम मेघवाल, सांवताराम पुत्र पन्नाराम मेघवाल, रामेश्वर पुत्र मोटाराम मेघवाल, डूंगरराम पुत्र मगाराम मेघवाल, भिंयाराम पुत्र रामूराम मेघवाल, मंगलाराम पुत्र रामूराम मेघवाल, चांदमल भोपा पुत्र मगाराम मेघवाल, धनाराम पुत्र दुर्जाराम मेघवाल, सुरजाराम पुत्र खियाराम मेघवाल, बुद्धाराम पुत्र तिलोकाराम मेघवाल ने आपसी सहयोग से स्कूल में कंप्यूटर सेट भेंट दिया। सरपंच ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में दिया गया दान देशनिर्माण में सहयोग देना है। समारोह में अनेक अभिभावक व ग्रामीणों सहित विद्यालय के सभी बच्चे शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राप्रावि में दानदाताओं ने आपसी सहयोग से कंप्यूटर सेट भेंट दिया।

एनवीपी भवन में ध्वज फहराया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार सुबह प्रतिवर्ष की भांति नागरिक विकास परिषद भवन में 77वें गणतंत्र दिवस पर परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया, मंत्री विजयराज सेवग ने सयुंक्त रूप से ध्वज फहराया। सदस्यों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया व भारत माता का जयकारा लगाया। इस अवसर पर श्रवण कुमार गुरनाणी, रमेश प्रजापत, अशोक भारती, महावीर प्रसाद अड़ावलिया, सत्यनारायण स्वामी, शिव कुमार स्वामी शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद भवन पर गणतंत्र दिवस पर फहराया ध्वज।

लोडेरा राउमावि में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोडेरा के राउमावि में सोमवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। प्राचार्य मनीष कुमार सैनी व सरपंच सोहनलाल नैण ने ध्वज फहराया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के भावों से भरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में पीटी परेड व कविता पाठ की प्रस्तुतियां भी हुई। विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यालय विकास में सहयोगी बनने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में तुलछाराम गोदारा, उपसरपंच रेवंतदास स्वामी, लिछूराम गोदारा सहित अनेक मौजिज ग्रामीण, अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लोडेरा में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां।

ठुकरियासर ग्राम पंचायत भवन में फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत ठुकरियासर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरपंच अमराराम गांधी ने ध्वज फहराया। उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया व भारत माता का जयकारा लगाया। कार्यक्रम में सरस सेना अध्यक्ष हनुमान गोदारा, पूर्णाराम गोदारा, भगीरथ शर्मा, गंगाराम गांधी, गणपतराम, सचिन सैन, जगदीश कड़वासरा, प्रदीप टांडी, बीरबल देहडू, डूंगाराम सींवर, तुलछाराम सारण, लालचंद कड़वासरा, बुधराम गांधी, ओमप्रकाश प्रजापत, भंवरलाल, रामचन्द्र सोनी, सफी खां शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर के ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच ने फहराया ध्वज।