May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2026। बुधवार सुबह हाइवे पर एक बस व एक ट्रक में आग लग गई। जिसमें यात्रियों का लाखों का सामान जलकर खाख हो गया।
आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने सदस्यों सहित जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन देते हुए प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। राजपुरोहित ने बताया कि दोनों वाहनों में आग लगी तो मौके पर मौजूद लोगों ने आपातकालीन नबंर 101 पर कॉल किया। यह नबंर चूरू हैडक्वार्टर में लग रहा था, जो बार बार स्थानीय अधिकारी को सूचना देने की बात कह रहें थे। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ पालिका ईओ द्वारा समिति के हेल्पलाईन नबंर को ब्लैक लिस्ट में डालकर रखने के कारण कॉल नहीं लगा। उसके बाद पालिका के एक कार्मिक को सूचना देकर फायर ब्रिगेड बुलाई गई। समिति की भी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। राजपुरोहित ने कहा कि पालिका के पास दो फायर ब्रिगेड है, जब एक के बारे पूछा गया तो कार्मिकों ने बताया वह स्टार्ट ही नहीं हुई, जिससे लेकर नहीं आ पाए। राजपुरोहित ने कहा कि यदि पालिका के दोनों वाहन मौके पर समय से पहुंचते तो आग पर जल्दी काबू पा लिया जाता और बस के यात्रियों का सामान जलकर राख नहीं होता। समिति सदस्यों ने कहा कि आपातकालीन समय में भी ईओ द्वारा फोन नहीं उठाने व जरूरत होने पर फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर नहीं पहुंच कर घोर लापरवाही बरती गई है। समिति द्वारा जिला कलेक्टर से लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों का निलंबन करने की मांग की है। जिससे आइंदा ऐसे आपातकाल के समय लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान समिति के अनेक सदस्य उनके साथ रहें।