






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1जनवरी 2021। वर्ष 2020 का अंतिम दिन गुरुवार श्रीडूंगरगढ़ की विमला मेघवाल के लिए जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया में ओमप्रकाश मेघवाल ने गुरूवार रात शराब के नशे में अपनी पत्नी की लाठी से पीट पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। सीओ श्रीडूंगरगढ़ धर्माराम गिला ने बताया कि विमला देवी के शव पर चोट के निशान थे तथा पीहर पक्ष वाले कोटड़ी से श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए और परिजनों की उपस्थिति में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।



