May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज कर्मचारियों ने नए साल के पहले दिन ब्लैक डे मनाया और गांधी पार्क से कैंडल मार्च निकाल कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की रोशनी अपनी नौकरी में लाने का प्रयास किया। संयोजक सुशील सेरडिया ने बताया कि कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 1 जनवरी 2004 को शेयर बाजार आधारित NPS योजना लागू की करने का विरोध किया और पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले आज के दिन पूरे देश में कर्मचारी ब्लैक डे मनाते है और कैंडल मार्च निकाला जाता है। आज दिनभर कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर NPS योजना का विरोध किया। राजस्थान शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश बाना ने कहा कि NPS शेयर बाजार आधारित एक मिच्यूल फ़ंड योजना है,ये किसी भी स्थिति में पेंशन योजना नही है। शेयर बाजार की अनिश्चितता से कर्मचारी का भविष्य असुरक्षित है जिससे देश भर के कर्मचारी आक्रोशित और आंदोलित है। आज कैंडल मार्च में प्रा.मा. शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज गोदारा, प्रबोधक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश बाना, सहसंयोजक नवीन महला , स्वास्थ्य विभाग के प्रदीप पांडे, व्याख्याता संघ के मोहन लाल ज्यानी, शिक्षा सहयोगी संघ के बजरंगलाल , किशन गुर्जर, किशोरी लाल मीना , राजेश जांगिड़ आदि कर्मचारी नेताओं के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में गांधी पार्क में कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला।