May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-01 at 10.29.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में रविवार सुबह घना कोहरा छाया है। सड़को पर दृश्यता बाधित होने से वाहन रेंग रेंग कर चल रहें है। शनिवार रात अचानक ठंडी हवा चलने लगी और हवा में नमी हो गई। सुबह घना कोहरा छाया और जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। श्रीडूंगरगढ़, रीड़ी, बरजांगसर, बिग्गाबास रामसरा, ऊपनी, उदरासर सहित आस पास के इलाकों में घना कोहरा छाया है। विदित रहें पूर्वी राजस्थान में मावठ की बरसात हो रही है व कई जगह ओले गिरने से पारा लुढ़क गया है। बीते 10 दिन में चौथा पश्चिमी विक्षोभ का असर है जिससे सर्दी एक बार फिर बढ़ गई है। रविवार को भी पूर्वी राजस्थान सहित शेखावाटी इलाकों में मेघगर्जना के साथ हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी 15 फरवरी तक बैक टू बैक विक्षोभ एक्टिव रहने की संभावना जताई है। जिससे 6-7 फरवरी, 9-10 फरवरी और 11-15 फरवरी तक लगातार तीन सिस्टम एक्टिव रहने की संभावना है। ऐसे में फरवरी के दूसरे सप्ताह तक सर्दी का असर रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा की रोही में छाया घना कोहरा। (किसान-बुधाराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में छाया घना कोहरा। (फोटो-राम चौधरी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में छाया कोहरा। फोटो- भागीरथ गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में छाया कोहरा। (फोटो-कैलाश चालिया)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर में घुमचक्कर रोड सुबह 10 बजे तक डूबा कोहरे में। (फोटो-रवि रिझवानी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ रोही में छाया घना कोहरा। (फोटो-हरि जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ रोही में सुबह छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में छाया घना कोहरा।