May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-01 at 15.15.35

गांव लौट रहें युवकों को सड़क किनारे मिला घायल, जागरूक युवाओं ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल, किया रेफर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2026। कालू से अपने गांव गुसाईंसर बड़ा लौट रहें दो युवकों को एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला और दोनों युवकों ने घायल के प्राण बचाने के भाव से उसे तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
गांव गुसाईंसर बड़ा निवासी लालदास स्वामी व बीरबल गोदारा कालू से अपने गांव लौट रहें थे। गुसाईंसर से कालू की ओर करीब 1 किलोमीटर पर एक युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला और उसकी बाइक भी वहीं पड़ी मिली। दोनों ने घायल कालू निवासी 45 वर्षीय स्वरूपदास पुत्र नारायणदास स्वामी को अपनी गाड़ी में लेकर उसे तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मेडिकल स्टाफ ने उसे बेहोशी की हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। अस्पताल में आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार भी पहुंचे जिन्होंने लालदास व बीरबल की सक्रियता की सराहना की।