May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के रीको इंड्रस्टीयल एरिया में शनिवार सुबह एक हादसे में ट्रक चालक करंट की चपेट में आ गया। प्राप्त सूचना पर रीको एरिया में एक ट्रक चालक अपने डम्फर को लेकर माल भरने आया था और पहले डम्फर में मौजूद मिट्टी को खाली करने के लिए डम्फर के डाले को ऊंचा किया ओर इसी दौरान ऊपर से जा रही विद्युत लाइनों को छू गया। इस दौरान चालक भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रक में आग भी लग गयी जिसे दमकल की सहायता से बुझाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक सत्यप्रकाश पुनिया निवासी मनकरासर के शव को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल भेजा है।