August 30, 2026
WhatsApp Image 2026-02-02 at 19.58.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2026। जनता के साथ जुडाव रखना एवं जनता के हितों के लिए सक्रिय रहना ही सच्ची राजनीति है इसलिए जरूरी है कि कार्यकर्ता जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के नए व पुराने कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित अलग अलग स्वागत समारोहों में कही। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ राजे का अभिनंदन किया एवं जम कर नारेबाजी की। राजे का अभी भी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में क्रेज दिखा एवं राजे का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने का समय दोपहर में 3 बजे का था लेकिन रात 8 बजे बाद राजे के पहुंचने पर भी कार्यकर्ता जोश से भरे हुए रहे। राजे सर्मथक कार्यकर्ता सर्दी में भी ठंड से ठिठुरते हुए राजे के स्वागत में गर्म दिखे।
सुथार की अगुवाई में नगरपालिका प्रांगण में हुआ अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजे के जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर नगरपालिका प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार की अगुवाई में भव्य अभिनंदन किया। यहां पर सुथार के साथ ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव प्रसाद स्वामी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पार्षद रजत आसोपा, जगदीश गुर्जर, विक्रमसिंह शेखावत, भरत सुथार, गोपाल छापोला, पूर्व पार्षद गोपाल शास्त्री, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, विजय सेवग बिग्गा, भाजपा नेता प्रदीप जोशी, मदन सोनी, महेश राजोतिया, महेंद्र राजपूत, गजानंद दाधीच, मूलनाथ सिद्ध, शशि दुगड़, चांदरतन घोटिया, अनिल वाल्मिकी, कमल चांवरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक किशनाराम नाई की बाड़ी में हुआ अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजे के नगरपालिका से आगे बढ़ने पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई की बाड़ी में भी जोशीला अभिनंदन किया गया। यहां पर पूर्व जिला आयोजना समिति सदस्य आशीष जाड़ीवाल, पूर्व जिला महामंत्री नितिन नाई, आड़सर पूर्व सरपंच भरत कुमार, शंकरलाल ओझा, सोहनलाल ओझा, धन्नेसिंह, किशन नाई आड़सर, परमेश्वरलाल, पप्पूराम नाई नौसरिया, मेघराज सोनी, पूर्णमल स्वामी, विजय टाक, जगदीश ढल्ला, विशाल तेजी, बीरबल नाथ, बजरंग तेजी, महबूब, जावेद अली, राजेंद्र स्वामी, अशोक स्वामी, विष्णु नाई, रूपनाथ सिद्ध, धर्माराम कूकणा, सुभाष पूनियां, भागसिंह, किशन राजपुरोहित, सुरेंद्र दुगड़, रविकांत सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। यहां दुर्गा पान भंडार के अमित पारीक ने पूर्व सीएम को स्पेशल पान खिलाकर अभिनंदन किया।
किसान नेता करेंगे तेजा गार्डन में अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा से जुड़े क्षेत्र के किसान नेता राजे का अभिनंदन शेरूणा के तेजा गार्डन में करेंगे। जहां किसान नेता तोलाराम जाखड़, धूडाराम डेलू, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलियां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ राजे का इंतजार कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने किया पूर्व सीएम का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं ने राजे को औढ़ाई राजस्थानी चुनड़ी व पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी ने खिलाए केसर पेडे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक किशनाराम नाई के फार्म हाऊस पर रूकी राजे ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किशनाराम नाई परिवार की निष्ठा व प्रतिष्ठा ने राजे को उनकी तस्वीर बनाकर भेंट दी, जिसपर राजे ने हस्ताक्षर कर बच्चों का हौसला बढ़ाया।