






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2026। गांव धीरदेसर पुराहितान की आथुनी रोही में अड़ाव पड़े एक खेत में लगी आग हवा के साथ फैल रही है। हवा के साथ आग फैल रही है और करीब 30 बीघा खेत में पूरी घास धूं धूं कर जल रही है। मौके पर खड़े ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु नाकाम रहें और खेत में चारों ओर आग से घास जल रही है। ग्रामीणों ने किसी अज्ञात के द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है। कचरा जलने के दौरान बड़ी संख्या में छोटे बड़े जीव इसमें जलकर राख हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि आग हवा के साथ फैल रही है और अभी भी काबू नहीं हुई है। देखें मौके का वीडियो:- https://www.facebook.com/share/r/17A2poACBc/




