May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-05 at 9.03.10 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2026। खेजड़ी काटे जाने को लेकर बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में जनाक्रोश चरम पर है।
वहीं बुधवार को क्षेत्र के गांव गोपालसर की उत्तरादी रोही में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी काटे जाने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के 33 केवी जीएसएस के पास सड़क मार्ग पर स्थित इस खेत को सोलर पैनल लगाने के लिए कंपनी ने लीज पर लिया है। बुधवार दोपहर ग्रामीण हरलाल बुडिया, रामरतन बुडिया, रूपाराम बुडिया, देवीसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मौके पर करीब दर्जन भर खेजड़ी पेड़ काटे जाने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आया और एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार राजस्व श्रीवर्धन शर्मा, पटवारी सुशीला शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से सीओ निकेत पारीक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक जाप्ते ने आक्रोशित ग्रामीणों को खेजड़ी पेड़ नहीं काटे दिए जाने का आश्वासन दिया।