May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2021। नए साल के तीसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो भाईयों के परिवार आपस में भीड़ गए। दो भाईयों ने मिल कर अपने तीसरे भाई एवं उसकी पत्नी को सरेराह पीट दिया। घटना का मौके पर मौजुद लोगों ने विडियो भी बना लिया एवं अब यह विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबध में मारपीट के शिकार गांव कल्याणसर पुराना निवासी जगदीश गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जगदीश अपने बेटे को हास्पीटल में दिखाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ लेकर आ रहा था। रास्ते में उसके सगे भाई ओमप्रकाश, सहीराम, भतीजा दिनेश, महेन्द्र व भतीजी अनिता ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। बीच बचाव को आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई एवं कपड़े फाड कर लज्जा भंग कर दी गई। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच भी की एवं गांव में नहीं रहने देने की धमकी देते हुए उसका मोबाईल छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को सुपुर्द की है। आप भी निचे देखें मारपीट की घटना का वायरल विडियो।